प्रशासन ने दी त्वरित सहायता
रामशहर 19 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नायब तहसीलदार रामशहर राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में हुई भारी बारिश और तेज तूफान के कारण परगना मलोन की निवासी निर्मला पत्नी नरेंद्र कुमार का रिहायशी कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते मकान की छत को नुकसान पहुंचा, जिससे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए तरपाल उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि वे अस्थायी रूप से सुरक्षित रह सकें।

नायब तहसीलदार ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।









