/हर्बल लाइफ परिवार की ललिता कश्यप को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं।

हर्बल लाइफ परिवार की ललिता कश्यप को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं।

सोलन 19 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल हर्बल लाइफ परिवार से जुड़ी परवाणू की ललिता कश्यप को उनके जन्मदिवस के अवसर पर परिजनों, सगे-संबंधियों एवं मित्रों द्वारा हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गईं।

ललिता कश्यप का जन्म दिवस पिछले कई सालों से उनके परिवार द्वारा पौधा रोपण करके मनाया जाता है जो अपने आप में प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को भी दर्शाता है,और ललिता कश्यप के जन्म दिवस पर हर साल लगाए है पौधे उनके उनकी दीर्घ आयु के लिए वरदान साबित होंगे।

आज इस अवसर पर उनके करीबियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है । ललिता कश्यप अपने मिलनसार एवं सौम्य व्यवहार के लिए सर्वत्र जानी जाती हैं, जिसके चलते उन्हें हर वर्ग में सराहना मिलती है।

हिम नयन न्यूज़ परिवार की ओर से भी ललिता कश्यप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।