/उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च को बद्दी-नालागढ़ दौरे पर

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च को बद्दी-नालागढ़ दौरे पर

विश्व जल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता।

सोलन, 21 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च, 2026 को सोलन जिला के बद्दी एवं नालागढ़ उपमंडल के प्रवास पर रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह प्रातः 10:00 बजे बद्दी के हनुमान चौक में आयोजित ‘राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस-2026’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर जल संरक्षण एवं प्रबंधन को लेकर विशेष संदेश दिया जाएगा।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री नालागढ़ के पीर स्थान में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) परिसर एवं आवासीय कॉलोनी की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मलपुर क्षेत्र में ट्यूबवेलों का शिलान्यास कर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।