पीटीए ने दी बधाई।
सोलन (अर्की) 21 मार्च
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा
सोलन जिले के राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट को सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट (एसएआर) मूल्यांकन की टायर-श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पीटीए ने खुशी जाहिर की है।
यह जानकारी देते हुए पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र हांडा, उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर और कोषाध्यक्ष हरदेव भाटिया ने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या, स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी।
पीटीए पदाधिकारियों ने बताया कि सात व्यापक एवं कठोर मानदंडों पर आधारित इस मूल्यांकन में महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार और समग्र विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश को हाल ही में शिमला में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा प्रमाणपत्र व एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।








