समिति ने सहयोग की अपील की
सोलन (अर्की), 21 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा
सोलन जिले के ऐतिहासिक बाड़ा देव पांच पाण्डव मंदिर समिति सरयांज बाड़ीधार द्वारा भागवत कथा के आयोजन को लेकर 22 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाडेश्वर महादेव मंदिर बाड़ीधार में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जो क्षेत्र के सभी सदस्यों एवं आम जनता के सहयोग से संपन्न होगा।

कथा के सफल आयोजन हेतु भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर यह बैठक 22 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे सरयांज (खाली) ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
मंदिर समिति ने सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर इस पावन कार्य में अपना सहयोग देने की अपील की है।








