/हिमाचल में वेतन कटौती के आरोपों पर सियासत तेज

हिमाचल में वेतन कटौती के आरोपों पर सियासत तेज

सुक्खू सरकार पर तानाशाही का आरोप।

शिमला, 21 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों के वेतन को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। विपक्ष ने राज्य की सुक्खू सरकार पर कर्मचारियों का वेतन काटने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “तानाशाही” करार दिया है।

विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार जहां एक ओर कर्मचारियों की पुरानी अदायगियां करने में विफल रही है, वहीं दूसरी ओर उनके वेतन में कटौती कर रही है, जो कि पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार किस आधार पर कर्मचारियों का वेतन काट सकती है।

आरोप लगाते हुए विपक्ष ने कहा कि इस तरह के फैसलों से कर्मचारियों में भारी रोष है और सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है। साथ ही यह भी दावा किया गया कि वर्तमान सरकार के “दिन अब गिनती के रह गए हैं” और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं, इस मुद्दे पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।