/रामशहर में कल 24 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का होगा शुभारंभ

रामशहर में कल 24 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का होगा शुभारंभ

नालागढ़ (रामशहर) 23 मार्च
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

तहसील के ऐतिहासिक रामगढ़ किला स्थित कश्मीर तवेला दुर्गा काली मंदिर परिसर में कल 24 से 31 मार्च तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

प जानकारी आयोजक समिति के सदस्यों लेखराम, नंदलाल शर्मा, श्यामलाल, नथूराम, प्रकाश चंद, विजय कुमार, काका लछी राम, रमन बिहारी लाल, प्रकाश प्रेम, गुरमीत सहित अन्य सदस्यों ने एक प्रेस बयान में दी।


आयोजकों ने बताया कि कथा का शुभारंभ 24 मार्च को सुबह 11 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। कथा की पूर्णाहुति 31 मार्च को दोपहर 12 बजे अटूट भंडारे के साथ संपन्न होगी।


कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 1 से 5 बजे तक कथा व्याख्यान किया जाएगा। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन अटूट भंडारे की व्यवस्था रहेगी। वहीं सायंकाल 8 से 10 बजे तक स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।


मंदिर परिसर को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया जा रहा है और आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएं।


कथा के मुख्य वक्ता पवन कुमार शर्मा (मटूली वाले) अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।