शिमला (ठियोग), 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ठियोग के बाईपास के समीप मुख्य सड़क पर प्रेम घाट की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका गया जिसने अपनी पहचान मनीष कश्यप (25 वर्ष), पुत्र मोहन लाल कश्यप, निवासी रजाना माहोग, डा० माहोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में बताई।
जिस से तलाशी लेने पर उक्त युवक के कब्जे से 4.720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 40/26, दिनांक 24 मार्च 2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।









