/मुख्य सचिव संजय गुप्ता की संपत्तियों को लेकर शिकायत, जांच शुरू।

मुख्य सचिव संजय गुप्ता की संपत्तियों को लेकर शिकायत, जांच शुरू।

शिमला 25 मार्च
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी संजय गुप्ता की कथित संपत्तियों को लेकर शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक उन पर आरोप है कि उनकी संपत्तियां हिमाचल के परवाणू से लेकर हरियाणा और पंजाब तक फैली हुई हैं।

जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-5 एमडीसी में एक फ्लैट, सेक्टर-4 में करीब 4 करोड़ रुपये का मकान निर्माणाधीन बताया जा रहा है। इसके अलावा राजधानी बिहार में व्यावसायिक संपत्ति, न्यू चंडीगढ़ में एक अन्य फ्लैट तथा मोहाली क्षेत्र में कृषि भूमि में हिस्सेदारी होने के आरोप भी सामने आए हैं।

सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

हालांकि, आधिकारिक स्तर पर जांच जारी है और अभी तक किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।