शिमला 27 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल की राजधानी शिमला में एक मेगा मार्ट द्वारा ग्राहकों से कैरी बैग के लिए 15 रुपये वसूलना भारी पड़ गया।
उपभोक्ता आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मेगा मार्ट पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता से खरीदारी के दौरान कैरी बैग के लिए अतिरिक्त शुल्क लिया गया, जिसकी शिकायत उपभोक्ता आयोग में की गई।
आयोग ने मामले की सुनवाई के बाद इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की।
आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि ग्राहकों से अनावश्यक शुल्क वसूलना अनुचित व्यापारिक व्यवहार की श्रेणी में आता है। साथ ही भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस निर्णय के बाद अन्य दुकानदारों और प्रतिष्ठानों को भी उपभोक्ता नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई







