/डाडासिबा के वरिष्ठ पत्रकार जतिंद्र कंवर के निधन पर शोक की लहर।

डाडासिबा के वरिष्ठ पत्रकार जतिंद्र कंवर के निधन पर शोक की लहर।

बीबीएन, 27 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

डाडासिबा निवासी वरिष्ठ पत्रकार जतिंद्र कंवर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पत्रकारिता के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते थे।

उनकी कलम ने सदैव सच को उजागर किया, जिसके चलते वे समाज में एक सम्मानित स्थान रखते थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu की पत्नी एवं देहरा की विधायक Kamlesh Thakur, वरिष्ठ नेता Surendra Singh Mankotia, पूर्व विधायक Hoshiyar Singh, राजेश शर्मा, पत्रकार अविनाश सेठी, अजय पंकिल, आशीष पटियाल, शांति गौतम, रनेश राणा, पंकज कतना, सतीश जैन, नयना वर्मा, सुषमा, ज्योति, कविता, सपन सूद सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक संदेश में कहा गया कि यह एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।