/शिमला में 94 ग्राम चिट्टा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला में 94 ग्राम चिट्टा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला 27 मार्च ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में अभियोग संख्या 50/26 दिनांक 20-03-2026 के तहत NDPS Act की धारा 21 व 29 में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को पुलिस के स्पेशल सेल को विश्वसनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तारादेवी–टूटू बाईपास पर जीरो पॉइंट से करीब 100 मीटर आगे नाकाबंदी कर एक काले रंग की स्विफ्ट कार (HR12AX5838) को रोका गया। वाहन में सवार पांच व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से करीब 94 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों—अंजित, इरफान, रविकांत, मुकेश और नरेन्द्र (सभी निवासी हरियाणा)—को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस को पांच दिन का रिमांड मिला, जबकि चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुख्य आरोपी अंजित को पुनः पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है, जिसमें सप्लाई चेन और नेटवर्क की भी पड़ताल शामिल है।