सोलन, 27 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत आपूर्ति बद्दी के अंतर्गत आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 29 मार्च, 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने हिम नयन न्यूज को बताया कि 29 मार्च को प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक मोरपेन रोड, नलकुमाजरा, भूड, दसोमाजरा, रांगड़, भूड़ बस स्टैंड, औद्योगिक इकाई मोरपेन, डॉ. रेड्डी, टोरेंट, अल्फा सहित इन क्षेत्रों व संबंधित फीडरों की औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।






