/रामशा स्कूल में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित।

रामशा स्कूल में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित।

शिमला( नेरवा) 28 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के शिमला जिले के रामशा स्कूल में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान ऑफिसर चरण दास थनता ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न चित्रों और प्रस्तुतियों के जरिए नशे से होने वाली बीमारियों और उसके दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।