/धर्मशाला में युवाशक्ति टूर 2026 का आयोजन

धर्मशाला में युवाशक्ति टूर 2026 का आयोजन

शिमला 29 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो

एनएसवाईएस महाराष्ट्र द्वारा युवाशक्ति टूर 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

यह टूर 19 से 25 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागियों का ठहराव इंटरनेशनल सहज पब्लिक स्कूल (आईएसपीएस), धर्मशाला में 21, 22 और 23 मई को रहेगा।


पुणे से यात्रा की शुरुआत 19 व 20 मई को होगी, जबकि वापसी 24 व 25 मई को निर्धारित है। टूर के लिए अनुमानित खर्च नौकरीपेशा प्रतिभागियों के लिए ₹13,000 और अन्य के लिए ₹10,000 रखा गया है।


इच्छुक युवाशक्ति सदस्यों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि कार्यक्रम की तैयारियां सुचारू रूप से की जा सकें।


इसके साथ ही सहजयोग परिवार की गतिविधियों की जानकारी के लिए व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की भी अपील की गई है।