/ऋषभ कुरेशी की भोग रस्म 1 अप्रैल को आयोजित होगी।

ऋषभ कुरेशी की भोग रस्म 1 अप्रैल को आयोजित होगी।

सोलन (नालागढ़ ) 30 मार्च
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो

नालागढ़ क्षेत्र में दिवंगत ऋषभ कुरेशी की आत्मा की शांति हेतु भोग रस्म (पाठ का भोग) का आयोजन अप्रैल 2026 (बुधवार) को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है 1

यह कार्यक्रम बी.एम. जैन पब्लिक स्कूल, रोपड़ रोड, नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न किया जाएगा, जिसमें परिवारजनों द्वारा सभी परिचितों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि ऋषभ कुरेशी का आकस्मिक निधन 20 मार्च 2026 को हो गया था, जिसके बाद से परिवार में सदमे और शोक का माहौल है।

दिवंगत ऋषभ कुरेशी के पिता सलीम कुरेशी ने गहरे दुःख के साथ बताया कि उनके पुत्र का असमय निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सभी से प्रार्थना की है कि भोग रस्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।


हिम नयन न्यूज़ परिवार भी दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की परमात्मा से प्रार्थना करता है।