/“देहदान-महादान”: PGIMER को 74 वर्षीय महिला का देह दान।

“देहदान-महादान”: PGIMER को 74 वर्षीय महिला का देह दान।

चंडीगढ़, 30 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

PGIMER Chandigarh के एनाटॉमी विभाग को 74 वर्षीय श्रीमती अनुप कौर का पार्थिव शरीर देहदान के रूप में प्राप्त हुआ है। उनका निधन 21 मार्च 2026 को हुआ था।


परिजनों—पुत्र मनजिंदर सिंह, पुत्री रमनजीत कौर, बहू अमृत कौर तथा अन्य परिवार सदस्यों—द्वारा इस पुण्य कार्य को करते हुए देहदान किया गया। संस्थान ने इस महान और प्रेरणादायक कदम के लिए परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।


एनाटॉमी विभाग के अनुसार, देहदान चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह समाज के लिए एक अनुकरणीय योगदान है।