/न्यूज़ीलैंड में “हनी बेयर” मेथ केस: 700 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद।

न्यूज़ीलैंड में “हनी बेयर” मेथ केस: 700 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद।

आरोपी को 22 साल की सजा

न्यूजीलैंड 30 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/लीगल प्रतिनिधि

न्यूज़ीलैंड में सामने आए चर्चित “हनी बेयर” मेथाम्फेटामिन केस में बड़ा खुलासा हुआ है।

मिलीजानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने देश के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी में से एक में 700 किलोग्राम से अधिक मेथाम्फेटामिन जब्त किया।

जांच में पता चला कि ड्रग्स को “Honey Bear” लेबल वाली बीयर कैनों में छिपाकर देश में तस्करी के लिए लाया जा रहा था, जिसके चलते इस ऑपरेशन को “हनी बेयर केस” नाम दिया गया है।

इस मामले में भारतीय प्रवासी ऑकलैंड के पूर्व व्यवसायी बलतेज सिंह को मुख्य आरोपी माना गया। उन्हें ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे दुबई के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्होंने अदालत में आरोप स्वीकार कर लिए।

न्यूजीलैंड की अदालत ने उन्हें करीब 22 साल की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वह इस पूरे ड्रग नेटवर्क के मुख्य आयोजक और समन्वयक थे।

सुनवाई के दौरान बलतेज सिंह ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की मांग की, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया, जिसके बाद उनका नाम सार्वजनिक किया गया।