/जुब्बल में ज़मीन विवाद को लेकर मामला दर्ज,

जुब्बल में ज़मीन विवाद को लेकर मामला दर्ज,

जुब्बल में ज़मीन विवाद को लेकर मामला दर्ज, पड़ोसी पर अवैध कब्ज़ा और धमकी के आरोप

शिमला, 03 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के जिला शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआईआर संख्या 17/26 दिनांक 02 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है।

यह मामला जुब्बल निवासी सुरेश कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी राजिंदर जमटा ने उसकी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर लिया है। इसके साथ ही उसने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जुब्बल थाना के एसएचओ द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।