/बद्दी के किशनपुरा में धूमधाम से सम्पन्न हुई प्रिया पटेल और लवदीप सिंह की शादी

बद्दी के किशनपुरा में धूमधाम से सम्पन्न हुई प्रिया पटेल और लवदीप सिंह की शादी

परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ विवाह समारोह

बद्दी, 3 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी उपमंडल के किशनपुरा निवासी पृथ्वी राज पटेल की बेटी सुश्री प्रिया पटेल का विवाह वीरवार को पंजाब के मोहाली (फेस-11) निवासी स्वर्गीय सरदार सतनाम सिंह के पुत्र लवदीप सिंह के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

विवाह समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पूरे समारोह में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शादी के अवसर पर सजावट, पारंपरिक रस्में और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वर-वधू ने सभी बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने नए जीवन की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।