/बद्दी में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर घायल।

बद्दी में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर घायल।


शीतलपुर में हुई दुर्घटना, घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


बद्दी, 2 अप्रैल

हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो


पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत शीतलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान दीपक त्रिपाठी पुत्र भगवान दास त्रिपाठी, निवासी नजफगढ़, साउथ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिप्पर (नंबर HP12P-9374) के चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए स्कूटी (नंबर DL9SBY-0618) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चालक को टिप्पर कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद आरोपी टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बद्दी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।


इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में आरोपी चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच जारी है।