मंडी 7 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक मंडी में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की।
बैठक में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बढ़ते टैक्स और कुशासन से त्रस्त है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार नए टैक्स लगाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जिससे बिजली, पानी, परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाएं महंगी हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों को सड़कों से लेकर विधानसभा तक मजबूती से उठाएगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि भाजपा जनता के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।










