/जिला शिमला में चार अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

जिला शिमला में चार अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज, जांच जारी

शिमला, 7 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

जिला शिमला पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस बात की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पहले मामले में थाना वेस्ट शिमला में बस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार टूटीकंडी के पास एक बस की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है।


दूसरे मामले में थाना रोहड़ू क्षेत्र में सेब के पेड़ की टहनियों को लेकर हुए विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी और उसकी माता पर अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगे हैं।


तीसरे मामले में रोहड़ू क्षेत्र में ही एक वाहन के बाग में लुढ़कने से चालक और मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चौथे मामले में थाना ठियोग क्षेत्र के फागू के पास एक वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।


पुलिस के अनुसार सभी मामलों में संबंधित थाना प्रभारी जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी