शिमला, 9 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कृष्णानगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.32 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त व खुफिया सूचना के आधार पर कृष्णानगर क्षेत्र में तैनात थी। इस दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि सौरभ घारु और लव घारु अपने रिहायशी मकान (सिख लाइन, कृष्णानगर) में अवैध रूप से चिट्टा बेचने का कार्य कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कमरे से 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान सौरभ घारु (36 वर्ष) और लव घारु (32 वर्ष), दोनों निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में केस FIR नंबर 33/26, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।









