किसानों ने दी धरने प्रदर्शन की चेतावनी
सोलन (अर्की) 9 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
सेटलमेंट विंग के तहसीलदार अपनी पूरी टीम के साथ आज धारठ गांव के लोगों की शिकायतें सुनने सिद्ध के थेड़ी के पास आए लेकिन वह किसानों के सवालों का समाधान नहीं दे पाए जिस से किसानों में भारीबरोश व्याप्त है ।
गांव के किसानों ने बताया कि उनके गांव में किसी ने 39 बीघा जमीन का टुकड़ा खरीदा जिसे सेटलमेंट ने रजिस्ट्री को इग्नोर करके उसे 41 बीघा गिफ्ट कर दिया जिस का पुस्तैनी जमीनों के मालिकों ने विरोध किया लेकिन विभाग इस की सुनवाई करने को तैयार नहीं है जिस से किसानों ने विभाग के अधिकारियों को मौके पर अपना विरोध लिखित दिया।
धारत गांव केंकिसनो ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी सुनवाई ना की गई तोनवाह धरना प्रदर्शन करेंगे किस के जिम्मेदारी सरकार की होगी।









