सोलन, 9 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल के जिला सोलन के आंजी-रबोन मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि आंजी और रबोन के बीच एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सुनील कुमार (32 वर्ष), पुत्र रतन दास, निवासी तहसील निचार, जिला किन्नौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेंद्र, पुत्र विद्या सिंह, निवासी किन्नौर का उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो वाहन किन्नौर से परवाणू की ओर जा रहा था और उसमें चार लोग सवार थे।
आंजी-रबोन के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
पुलिस थाना सदर सोलन में मामला FIR संख्या 87/26, दिनांक 09-04-2026, धारा 281, 125(a), 106 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।









