/एक हफ्ते में सोलन पुलिस द्वारा 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार ।

एक हफ्ते में सोलन पुलिस द्वारा 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार ।

सोलन 13 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।

जिला सोलन पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पिछले एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 मामले दर्ज कर 10 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक
धर्मपुर: 1 आरोपी से 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद
परवाणू: 3 मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, कार सहित 28+ ग्राम नशा बरामद
तथा
दाड़लाघाट: 3 आरोपियों से करीब 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

इस बात की पुष्टि करते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने मामलों में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए हैं और आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

कुछ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है, जबकि अन्य को नोटिस देकर पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि सभी मामलों में ND&PS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच जारी है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी।