/कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

कसौली हेरिटेज मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

सोलन (कसौली) 13 अप्रैल
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित हेरिटेज मार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें दर्जनों दुकानों के जलकर राख होने की आशंका है।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में घना धुआं फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही समय में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और हालात को नियंत्रित करने में जुटी रही।

फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।