बीबीएन, 13 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र के नैण गांव में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा रिया गुलेरिया की हत्या के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।
एबीवीपी, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने कहा कि छात्रा की बीच रास्ते में बेरहमी से हत्या की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि संगठन आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
घटना के बाद नैण गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ी है।









