/सहज योगा परिवार द्वारा नालागढ़ के खेड़ा गांव में विश्व शांति हेतु हवन।

सहज योगा परिवार द्वारा नालागढ़ के खेड़ा गांव में विश्व शांति हेतु हवन।

सोलन 13 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नगरी बीबीएन के नालागढ़ उपमंडल के गांव खेड़ा में सहज योगा के समन्वयक शिव देई के निवास पर विश्व शांति और सहज योगा के उत्थान के लिए हवन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सहज योगियों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर श्री माता जी निर्मला देवी से विश्व कल्याण की प्रार्थना की।


मिली जानकारी के अनुसार बीबीएन क्षेत्र में बढ़ते नशे के खिलाफ सहज योगा द्वारा विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को ध्यान और आत्मशांति के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीबीएन क्षेत्र में सहज योग का ध्यान प्रति रविवार सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।

श्री माता जी निर्मला देवी जी द्वारा बताई गई विधि से खेड़ा स्थित सहज योग केंद्र में बिना किसी जाति, धर्म या लिंग भेद के लोगों को आत्म साक्षात्कार कराया जा रहा है।

केंद्र के समन्वयक शिव देई ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति केंद्र में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002700800 पर अथवा स्थानीय नंबर 9418450853 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस हवन के अवसर पर स्थानीय सहज योगी नंदलाल ठाकुर,शिव देई, सागर,अर्पित,शालू,कृष्णा तनु, मीनाक्षी, चंचल,सोनल,किशन,सुरजीत बद्दी शिल्पा शर्मा न्यू नालागढ़ , मीरा राडयाली,सीता राम,निशा देवी चदेल दभोटा, जया ,प्रिया बद्दी , एन एल वर्मा और नयना वर्मा सहित अन्य लोगों और युवा शक्ति ने भाग लिया । इस अवसर पर सभी को प्रीति भोज भी करवाया गया ।