/हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेश किया ऐतिहासिक वार्षिक बजट 2025-26

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेश किया ऐतिहासिक वार्षिक बजट 2025-26

शिमला 17 मार्च
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और इसमें समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है।


हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने इस बजट को ऐतिहासिक और दूरदर्शी बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अकेली महिलाओं, विधवाओं, किसानों, बागवानों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के कल्याण को समर्पित है।



उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और अकेली महिलाओं के लिए इस बजट में वित्तीय सहायता, पेंशन योजनाओं और आजीविका समर्थन का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जीने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, किसानों और बागवानों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे खेती और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को बेहतर बाजार सुविधाएं मिलेंगी।


कंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जनहितैषी और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और हर वर्ग का समग्र कल्याण सुनिश्चित होगा।