/नालागढ़ ट्रक यूनियन विवाद गहराया, बद्दी में भी बुलाया गया जलास।

नालागढ़ ट्रक यूनियन विवाद गहराया, बद्दी में भी बुलाया गया जलास।

तनाव के चलते किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने भी संभाला है मोर्चा।

नालागढ़, 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।

नालागढ़ ट्रक यूनियन में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों पर एक कर्मचारी का लैपटॉप छीनने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई है।

उधर यूनियन का एक जलसा आज यूनियन के बद्दी में आवाहन पर नालागढ़ के क्षेत्र में यूनियन को दो फाड़ करने की साजिश के कथित आरोप लग रहे है। यूनियन के इस जलसे में क्या नया गुल खिलता है ये इसके बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद कई सदस्य, जो अब तक तटस्थ बने हुए थे, यूनियन के ट्रांसपोर्ट सोसायटी गुट के समर्थन में खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी यूनियन ऑपरेटरों की शिकायतों के चलते मेंबरशिप से जुड़े निर्णय विवाद का कारण बने हुए थे। अब लैपटॉप प्रकरण ने पदाधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी, जो को-ऑपरेटिव एक्ट के तहत पंजीकृत है, ने यूनियन की कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया है। साथ ही आगामी 25 सितम्बर को विशेष जलसे में नए चुनाव कराने की घोषणा की गई है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को भी औपचारिक सूचना भेज दी गई है।

इधर यूनियन पदाधिकारियों ने आज बद्दी में जलसा बुलाया है और वहां के ऑपरेटरों से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। इस कदम से भी तनाव बढ़ गया है, क्योंकि नालागढ़ के ऑपरेटरों ने इसमें असहमति जताई है।

फिलहाल विवाद और पेचीदा होता जा रहा है। अब निगाहें प्रशासन के रुख और आज बद्दी में बुलाई गए जलास पर टिकी है कि आगामी 25 सितम्बर को होने वाले चुनाव के लिए क्या नई चुनौतियां सामने आयेंगी जिस का परिणाम यूनियन के भविष्य को तय करेगा।


उधर पुलिस ने इस तनाव को देखते हुए और आज के जलास में कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए मोर्चा संभाल लिया है।