नालागढ 1 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां सहायक अभियंता नालागढ़ नम्बर 01 सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर वर्मा ने कहा कि 03 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक हाउसिंग बोर्ड, चोकिवाला, रडयाली, सल्लेवाल, कंगनवाल, मंगुवाल, राजपुरा, भटनवाला, झंडेवाल, सनेढ़, भाटिया एवं औद्योगिक इकाइयां पूजा कोट्सस्पिन, जी.सी. फाइबर, समाना, डाईवर्सी, दया, एशियन प्रेशर वेसल्स, नव पैकर्स, एलोफिक, ग्लेनमार्क, अर्यान्वेदा, नील आॅटो, पेंगुइन, बोरकर, राधा माधव, हिमाचल पैकेजिंग में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।