/आज 21 अप्रैल को नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

आज 21 अप्रैल को नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।


नालागढ़ 21 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार 21 अप्रैल, 2024 को विद्युत उपकेन्द्र नालागढ़ से संचालित 11 के.वी. नालागढ़ फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।

सी.आर. वर्मा ने कहा कि 21 अप्रैल, 2024 को प्रातः 09.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक मुख्य क्षेत्र नालागढ़ वार्ड नम्बर 1,2,3,4,5,8,9, सी.एच.सी अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, मेहता कॉलोनी, सुरेन्द्रा पब्लिक स्कूल, हिमाचल पथ परिवहन निगम बस अड्डा, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, उपमण्डलाधिकारी कार्यालय, सरकारी कॉलोनी, बी.एस.एन.एल एक्सचेंज, महाविद्यालय नालागढ़, आकाश अस्पताल, रख राम सिंह, फोर्ट रिसोर्ट, आई.टी.आई, बिजली बोर्ड कॉलोनी, अनाज मंडी इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने प्रभावित स्थानों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है