/नालागढ उपमण्डल की ग्राम पंचायत रामशहर में एकल महिला जन सुनवाई का आयोजन

नालागढ उपमण्डल की ग्राम पंचायत रामशहर में एकल महिला जन सुनवाई का आयोजन

नालागढ (रामशहर ) 24 सितंबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

नालागढ उपमण्डल की ग्राम पंचायत रामशहर में आज एकल महिलाओं की जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदर टेरेसाए सुख सुविधा स्कीमए किसान निधि ए महिलाएं के अधिकार के ऊपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरी राम हलके के पटवारी बाल विकास अधिकारी सुरेखा व स्वास्थ्य विभाग से योग शिक्षक नवीन ठाकुर एकल महिला संगठन की समन्यव्यक निर्मल चंदेल दुर्गा थापा सरोज शर्मा 6 पंचायत की 40 महिलाओं ने भाग लिया।

नायव तहसीलदार हरिराम ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी एवं महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगर कोई भी समस्या हो तो निर्भीक होकर अवगत करवा सकते हैं

बाल विकास अधिकारी सुरेखा ने पोषण आहार बा मोटा अनाज पर विस्तृत रूप में जानकारी दी ।

निर्मल चंदेल ने समस्त एकल महिलाओं के संगठन अधिकारों एवम कार्यों के बारे मे जानकारी दी ।महिलाओं की समस्याओं के बारे मे नायाव तहसीलदार को अवगत करवाया स