/साहबजादों की याद ने मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

साहबजादों की याद ने मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

शिमला 23 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

जयराम ठाकुर ने कहा कि 26 दिसबंर को देश भर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह के बलिदान से देश में सिर्फ एकआदर्श ही प्रस्तुत नहीं हुआ, बल्कि देश में धर्म व आस्था का परचम स्थापित हुआ है।

पीएम मोदी ने उनके इस बलिदान के महत्व को अतीत से जोड़ने संग भारत की संस्कृति व इतिहास, बलिदान-वीरता से देश की युवा पीढ़ी कैसे सीखें।

इसके चलते ही वर्ष 2022 को पीएम मोदी की ओर से वीर बाल दिवस घोषित किया गया। इसके तहत ही आज पूरे भारत को मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1705 में सिरसा नदी के पास मुगलों ने गुरु गोविंद सिंह पर हमला किया था।

इस दौरान उनका परिवार बिछड़ गया था। उस समय उनकी दादी गुजरी देवी, बेटे जोरावर सिंह नौ व फतेह सिंह सात वर्ष के थे। जिसे मुगलों ने बंदी बना लिया। उनके साथ अत्याचार किया।

मुगलों ने धर्म परिवर्तन हेतु उन्हें साम, दाम दंड भेद से मनाने की कोशिश की जिसे साहिबजादों द्वारा नकार दिया गया तो बर्बर मुगलों ने उन्हें जीवित ही दीवारों में चिनवा दिया गया था, उनका त्याग-बलिदान को अब राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

समस्त भारतवर्ष उनके इस बलिदान का ऋणी है। प्रदेश के 171 मंडलों में इस अवसर पर समारोह का आयोजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके बलिदान को याद किया जाएगा।