शिमला 27 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 27 और 28 दिसंबर को राज्य में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
सरकार के एलान के बाद अब स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों से कर्मचारियों ने अपने अपने घर की तरफ रुख कर दिया है।
आज भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और नीतिगत कुशलता ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। भारतीय राजनीति में उनके योगदानों को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनके कार्य सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
हिम नयन न्यूज परिवार की और से श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।