/भारत की विकास यात्रा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान- जगत प्रकाश नड्डा

भारत की विकास यात्रा में हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान- जगत प्रकाश नड्डा

अनुराग ठाकुर के आवास पर हिमाचल पूर्ण राजत्व दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम गणमान्य

दिल्ली/ शिमला 25 जनवरी
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस की 55 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर “हिमाचल राजत्व दिवस” कार्यक्रम में हज़ार से ज़्यादा प्रवासी हिमाचलियों ने धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा “ हिमाचल के राजत्व दिवस को अपने हिमाचली भाई-बहनों के साथ मनाने सुअवसर देने का व दिल्ली में इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद देता हूँ व उनका आभार प्रकट करता हूँ।

हिमाचल के लोगों की छवि ईमानदार, न्यायप्रिय और क़ानून को मानने वाले नागरिक के तौर पर होती है भारत की विकास यात्रा में हिमाचल प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान है। यह हमारा गौरव और हमारी ताक़त है। हम सभी सामाजिक के साथ राजनैतिक प्राणी भी हैं और अगर हम दिल्ली की बात करें तो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को पिछले 10 साल में मुसीबत के धकेल दिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली को जितनी तकलीफ़ में डाला है उतना कोई नहीं डाल सकता और सबसे बड़ी बात जिसने भ्रष्टाचार के नाम पर चुनाव जीता उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के लिए शर्म की बात है कि आप पार्टी के कितने ही नेता आज भ्रष्टाचार के चलते जेल में हैं। ख़ुद केजरीवाल आज बेल पर हैं और मासूम बनकर ठगने वाले केजरीवाल विश्व के सबसे बड़े झूठे नेता हैं और दिल्ली की जनता ऐसे झूठे इंसान को सबक़ सिखायेगी। मेरा निवेदन है कि आगामी 5 फ़रवरी को पूरी ताक़त से साथ भाजपा के पक्ष के मतदान कराने व प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपना योगदान दें”

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , विशिष्ठ अतिथि के रूप के दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसदगण सुश्री बांसुरी स्वराज, सुरेश कश्यप, सुश्री इंदू गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, योगेंद्र चंदौलिया, मयंक भाई नायक, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, विधायकगण हंसराज, प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, राकेश पठानिया, हिमाचल महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना योगी , हिमाचल भाजपा के प्रमुख नेता रवि मेहता, चेतन ब्राक्टा व अन्य गणमान्यों ने पूरे उल्लास के साथ हिमाचल का 55 वाँ पूर्ण राजत्व दिवस मनाया।