सोलन 1 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
सोलन पुलिस ने गत दिवस कुनिहार के एक युवक को 10.45 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ने का दावा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गायबदिवस पुलिस को सूचना मिलंकी यह युवक चिट्टे को लेने जीरकपुर पंजाब गया था जो अभी चिट्टे को ले कर आ रहा है।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक रोहित नामक व्यक्ति काफी समय से चिटटा/हैरोईन बेचने का धन्धा कर रहा है जो आज भी जिरकपुर गया था जहाँ से वह चिट्टा/हैरोईन लेकर बाईपास वापिस शामती की तरफ आ रहा है।

इस सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये शामती बाईपास बाईफिकेशन पर तुरन्त नाकाबन्दी करके गाड़ी को चैक किया गया तथा आरोपी रोहित जोशी पुत्र स्व० श्री हरिचन्द निवासी गांव व डा०खा० कुनिहार तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 33 वर्ष को 10.45 ग्राम चिटटा/हैरोइन सहित गिरफतार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान उक्त आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल भी की गई जो पड़ताल के दौरान उक्त आरोपी के विरूद् पुलिस थाना सदर सोलन में वर्ष 2022 में जान से मारने की धमकी देने का एक मामला में पंजीकृत होना पाया गया ।
गिरफतार आरोपी को पाँच दिन की पुलिस हिरासत में लेकर जांच जारी है।








