नालागढ़, 18 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया।
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार साहनी ने किया।

एनएसएस इकाई ने रडियाली पंचायत को गोद लिया है, जहां 18 से 24 फरवरी तक स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित करेंगे। शिविर के दौरान सफाई अभियान, जागरूकता रैली, नशा मुक्त भारत अभियान तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ शिविर की शुरुआत की।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीपिका रानी ने स्वयंसेवकों को टीमवर्क, अनुशासन और समय के सदुपयोग के साथ शिविर को सफल बनाने का संदेश दिया।








