/नालागढ़ के ढेरोवाल में देसी कट्टा व जिंदे कारतूस मिलने पर दो युवक गिरफ्तार।

नालागढ़ के ढेरोवाल में देसी कट्टा व जिंदे कारतूस मिलने पर दो युवक गिरफ्तार।


नालागढ़ 12 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक नगरी बीबीएन के पंजाब की सीमा से सटे ढेरोवाल में आज दो स्थानीय युवकों के कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए जाने का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मंझोली के दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना नालागढ के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान मुकाम मगनपुरा नजदीक फौजी ढावा (ढेरोवाल) के पास अभियुक्त झुजार सिंह उर्फ विल्लू पुत्र श्री शाम सिंह निवासी गांव तेली वाल डा0 मंझोली तह० नालागढ जिला सोलन व अभियुक्त रोविन सिंह पुत्र श्री तारा सिंह निवासी गांव घीहड डा0 मंझौली तह० नालागढ जिला सोलन से तालाशी के दौरान एक अवैध देसी कट्टा व एक अवैध अदद रौंद 8MM-95-KF बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना नालागढ में Arms Act की धारा25-54-59 के अधीन मामला दर्ज करके उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

यहां देसी कट्टा व अस्सला इन युवकों ने कहां से और किस उद्देश्य से लाया इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।