/हिमाचल में बनेंगी 40 नई पंचायतें, लोगों से मांगे सुझाव-आपत्तियां।

हिमाचल में बनेंगी 40 नई पंचायतें, लोगों से मांगे सुझाव-आपत्तियां।

शिमला, 18 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

प्रदेश सरकार ने 40 नई ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंचायती राज विभाग ने प्रस्तावित पंचायतों के नाम तय कर लिए हैं और 19 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी होगी। अंतिम निर्णय से पहले आम जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।


जिलावार प्रस्तावित पंचायतें:
कांगड़ा 13, ऊना 6, शिमला 4, बिलासपुर 4, हमीरपुर 3, मंडी 3, सोलन 3, चंबा 3 और सिरमौर 2 पंचायतें बनाई जाएंगी। सोलन की दो और ऊना की एक पंचायत पहले ही गठित हो चुकी है।


सरकार का कहना है कि नई पंचायतों से ग्रामीण विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सुविधाएं मजबूत होंगी।