20 लोगों ने उठाया लाभ।
नालागढ़ (रामशहर)23 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उपमंडल की रामशहर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार को पीजीआई में कार्यरत चिकित्सक डॉ. सौरभ एवं उनकी टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में करीब 20 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम ने लोगों का ब्लड सैंपल लेकर आवश्यक जांच की और उन्हें संतुलित आहार, समय पर भोजन करने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।
चिकित्सकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।

इस अवसर पर रविंद्र कुमार शर्मा, नीलम कुमारी, अशोक वर्मा, विजय वर्मा, अशोक शर्मा, भारती शर्मा, लाजवंती, हीरालाल, बिट्टू, रक्षित वर्मा, गोलू, चांद रानी सहित अनेक स्थानीय लोगों ने शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

वार्ड की नवनिर्वाचित सदस्य बीना शर्मा ने पीजीआई से आई पूरी चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर अन्य वार्डों में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।








