/रामशहर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन

रामशहर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन

नालागढ़ 18 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नालागढ़ उपमंडल के रामशहर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के प्रखर वक्ता आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को स्वच्छता और सदाचार का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपने से भी पहले मंदिर परिसर और आसपास की स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है। यदि मंदिर में कूड़ा-कचरा फैला है तो उसकी सफाई करना ही सबसे बड़ी पूजा और सेवा है।

आचार्य ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने मन की बुराइयों को त्यागकर अच्छाई की राह पर चलें और अच्छे लोगों का संग अपनाएं।

कथा के दौरान पंडाल में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।