/“मोदी सरकार में हिमाचल को 5 गुना ज्यादा सहायता, : जयराम ठाकुर ।

“मोदी सरकार में हिमाचल को 5 गुना ज्यादा सहायता, : जयराम ठाकुर ।

असली अन्याय यूपीए काल में हुआ”

शिमला, 19 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हिमाचल को यूपीए काल की तुलना में पांच गुना अधिक केंद्रीय सहायता मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से सहयोग लेने के बावजूद राज्य सरकार उसी को दोष दे रही है और वित्तीय कुप्रबंधन छिपाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने का रोना छोड़कर सरकार को वित्तीय अनुशासन सुधारना चाहिए। विधानसभा में मुख्यमंत्री के कर्ज संबंधी आंकड़ों में विरोधाभास बताते हुए उन्होंने पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश हित में सहयोग को तैयार है, लेकिन आर्थिक स्थिति का गलत चित्र पेश करने पर तथ्य और आंकड़ों के साथ जवाब देगी।