/सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु ।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु ।

नालागढ़, 20 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

पुलिस थाना नालागढ़ में गत दिवस धर्मपाल पुत्र श्री भाग सिंह निवासी गांव जागली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हि.प्र. ने दर्ज कराया कि बद्दी-नालागढ़ रोड पर स्थित पीरस्थान मंदिर के पास एक ट्रक नंबर HP12D-8060 के चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल नंबर PB12AG-7634 को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल ट्रक के आगे फंस गई और चालक सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया।

घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी गांव बाहुआल, डाकघर भरतगढ़, तहसील व जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई,जिसे उपचार के लिए CHC नालागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक चालक की पहचान रजिंद्र पाल सिंह पुत्र श्री रखा सिंह निवासी गांव दभोटा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगामी अन्वेषण कारवाई अमल में लाई जा रही है।