/कल होगा स्वतंत्रता सेनानी श्री प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण

कल होगा स्वतंत्रता सेनानी श्री प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण

नागपुर 7 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

सहाजयोग नागपुर द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं पूज्य श्री प्रसादराव साल्वे की प्रतिमा का अनावरण समारोह 8 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे पी.के. साल्वे एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट एंड म्यूजिक में होगा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहाजयोग से जुड़े साधक एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव) पुणे के प्रतिष्ठान और सहाजयोग नागपुर से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के लोग भी इस ऐतिहासिक अवसर को देख सकेंगे।

सहाजयोग नागपुर के अनुसार, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्री प्रसादराव साल्वे की स्मृति में यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिससे नई पीढ़ी को उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।