मोबाइल के लिए मामूली बहस बनी बड़ा हादसा।
मंडी 13 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब गुस्से में पत्नी ने अपने पति पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन चलाने से मना किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पत्नी ने रसोई में रखा खौलता दूध पति के ऊपर फेंक दिया।

इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित का इलाज जारी है और उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामूली विवाद का इस तरह गंभीर रूप लेना बेहद चिंताजनक है।










