222 लोगों की जांच
नालागढ़ 9 सितंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।
आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनपुर झीडां की ओर से 8 सितंबर 2026 को सिनर्जी थ्रिसलिंगटन कंपनी, बीड प्लासी में स्वस्थ जीवनशैली एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम तथा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरभि ने 222 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित खान-पान रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. सुरभि ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने खान-पान में आवश्यक सुधार करने और दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने की सलाह दी।

मेडिकल कैंप के दौरान लोगों का मधुमेह, हीमोग्लोबिन (HB) और रक्तचाप (BP) की जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया तथा नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में श्रीमती शमा ठाकुर, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अधिकारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
पॉप








