सोलन (अर्की )15 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के दूरदराज गांव सरहेच के हितेश तनवार का राष्ट्रीय स्तर खो खो टीम (अंडर 14)में चयन हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को जैसे ही हितेश तनवार राज्य स्तरीय प्रतिगिता (जो बरोटीवाला में12/10/23से15/10/23 ) से घर आया तो पूरे गांव के लोगो ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया।

घर पहुंचते ही हितेश तनवार ने सर्वप्रथम अपने 98 वर्षीय परदादा सुदामा राम अपने माता पिता ललित कुमार व श्रीमती ममता देवी का आशीर्वाद लिया । हितेश तनवार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता ,बुजुर्गो और अपने अध्यापकों को दिया। विशेष रूप से अपने अध्यापक जय प्रकाश ,(पी ई टी) को दिया जिनके सानिध्य से आज राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ।
इससे पहले हितेश तनवार एक बार अंडर 12 खो खो में राज्यस्तरीय तथा एक बार अंडर14 खो खो में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुका है










